दाइश के कारवां पर रूसी युद्धक विमानों ने बरसाई मौत+वीडियो
Aug २१, २०१७ १६:१३ Asia/Kolkata
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी वायु सेना के युद्धक विमानों ने सीरिया में रक़्क़ा से दैरुज़्ज़ूर जा रहे दाइशी आतंकियों के बड़े कारवां पर हमला कर दिया जिसमें 200 से अधिक आतंकी मारे गए हैं।
रूसी वायु सेना के इस हमले में दाइश की 20 से अधिक गाड़ियां ध्वस्त हो गईं। यह आतंकी दैरुज़्ज़ूर पहुंच कर ख़ुद को पुनः संगठित करने की कोशिश में थे।
इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि एक सप्ताह के भीतर रूसी विमानों ने आतंकियों के 730 ठिकानें ध्वस्त कर दिए थे।
टैग्स