1700 इराक़ियों के कुछ क़ातिलों को फांसी
इराक़ के विख्यात स्पाइकर जनसंहार के कुछ हत्यारों को मौत की सज़ा सुनाई गई है।
स्पाइकर जनसंहार में लिप्त दाइशी आतंकवादियों की मौत की सज़ा के आदेश पर इराक़ के राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिये।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार फ़ोआद मासूम के कार्यालय से जारी होने वाले बयान के अनुसार राष्ट्रपति की ओर से हस्ताक्षर के बाद, को फांसी देने के आदेश को संबन्धित अधिकारियों को भेज दिया गया है। इससे पहले इराक़ की न्यायपालिका ने स्पाइकर जनसंहार में लिप्त 27 दाइशी आतंकियों को 8 अगस्त को मौत की सज़ा सुनाई थी जिसपर इराक़ी राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि दाइश के आतंकवादियों ने इराक़ के तिकरीत नगर के निकट स्पाइकर छावनी में सैन्य प्रशिक्षण ले रहे। 700 निहत्थे छात्रों को गोलियों से भून दिया था। जून 2014 को जब दाइश ने स्पाइकर छावनी पर हमला किया था तो उस समय उसमें लगभग 4000 छात्र थे जिनमें 1700 से अधिक शिया मुसलमान छात्र थे।दाइश के आतंकवादियों ने इन 1700 निहत्थे छात्रों को बांधकर उन्हें गोलियों से भून दिया था।