अमरीकी रक्षामंत्री इराक़ में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i47874-अमरीकी_रक्षामंत्री_इराक़_में
अमरीका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस, इराक़ की राजधानी बग़दाद पहुंचे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २२, २०१७ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • अमरीकी रक्षामंत्री इराक़ में

अमरीका के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस, इराक़ की राजधानी बग़दाद पहुंचे हैं।

बग़दाद से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अमरीकी रक्षामंत्री मंगलवार की सुबह बग़दाद पहुंचे।  विशेष बात यह है कि अमरीकी रक्षामंत्री तलअफ़र को दाइश से मुक्त कराने के लिए शुरु हुए अभियान के तीसरे दिन इराक़ पहुंचे हैं।  इससे पहले इराक़ी सूत्रों ने बताया था कि अमरीका तलअफ़र को दाइश के चंगुल से निकालने वाले अभियान में इराक़ी स्वयंसेवी को शामिल किए जाने का विरोधी है।  यह एेसी स्थिति में है कि इराक़ के प्रधानमंत्री, स्वयंसेवी बल को इराक़ की सेना का हिस्सा बता चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि 20 अगस्त से इराक़ के तलअफ़र को दाइश मुक्त बनाने का अभियान आरंभ हुआ है जिसमें इराक़ी सेना के साथ वहां के स्वयंसेवी भी सहकारिता कर रहे हैं।  इस अभियान में इराक़ियों को उल्लेखनीय सफलताएं मिल रही हैं।