दाइश ने दूध पीते बच्चे सहित 8 लोगों को ज़िंदा जलाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48062-दाइश_ने_दूध_पीते_बच्चे_सहित_8_लोगों_को_ज़िंदा_जलाया
आतंकी गुट दाइश ने 8 इराक़ियों को ज़िंदा जला दिया जिनमें एक दूध पीता बच्चा भी शामिल है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २५, २०१७ ०९:५७ Asia/Kolkata
  • दाइश ने दूध पीते बच्चे सहित 8 लोगों को ज़िंदा जलाया

आतंकी गुट दाइश ने 8 इराक़ियों को ज़िंदा जला दिया जिनमें एक दूध पीता बच्चा भी शामिल है।

अलआलम टीवी चैनेल के अनुसार दाइश के आतंकवादियों ने इराक़ के अलहोवैजा नगर से भागने के आरोप में 8 इरा़कियों को ज़िंदा जला दिया।  ज़िदा जलाए जाने वाले इराक़ियों में दूध पीता एक नवजात भी है।  इस बच्चे के मां-बाप को भी जला दिया गया।  दाइश के आतंकवादी अलहोवैजा वासियों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग कर रहे हैं और जो भी वहां से निकल कर भागने का प्रयास करता है उसे बहुत कड़ी सज़ा दी जाती है ताकि अन्य लोग भागने का साहस न करें।

इराक़ के अलहोवैजा नगर के कुछ क्षेत्र दाइश के नियंत्रण में हैं।  इस नगर से अबतक लगभग डेढ लाख इराक़ी भाग कर आ चुके हैं।  इराक़ के जो क्षेत्र इस समय दाइश के नियंत्रण में बचे हैं वहां पर उन्हें इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों की संयुक्त कार्यवाही का सामना है जिसमें उनको निरंतर पराजय मिल रही है।  इस संयुक्त कार्यवाही के बाद दाइश के अस्तित्व पर ख़तरा मंडराने लगा है।