ईरान - क़तर संबंध से अमरीका और यूएई सदमे में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48108-ईरान_क़तर_संबंध_से_अमरीका_और_यूएई_सदमे_में
अमरीका और संयुक्त अरब इमारात के अधिकारी, क़तर की ओर से ईरान के साथ संबंध बहाल करने के फ़ैसले से बौखला गये हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २६, २०१७ ११:४१ Asia/Kolkata
  • ईरान - क़तर संबंध से अमरीका और यूएई सदमे में

अमरीका और संयुक्त अरब इमारात के अधिकारी, क़तर की ओर से ईरान के साथ संबंध बहाल करने के फ़ैसले से बौखला गये हैं।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका और संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्रालय ने ईरान और क़तर के बीच संबंधों की बहाली पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी अनवर क़रक़ाश ने ट्वीट किया कि दोहा ने ईरान के साथ संबंध बहाल करके अपनी कूटनयिक समस्याओं में वृद्धि कर दी है।

क़रक़ाश ने ट्वीट किया कि दोहा ने यमन या ईरान के हवाले से फ़ैसलों की घोषणा करके अपनी समस्याएं बढ़ा दी हैं।

इसी प्रकार अमरीकी विदेशमंत्रालय के एक अधिकारी ने वाॅल स्ट्रीट जनरल के साथ वार्ता करते हुए दावा किया कि क़तर ने वाशिंग्टन से कहा है कि यह फ़ैसला सिर्फ़ और सिर्फ़ सऊदी अरब से अप्रसन्नता व्यक्त करने के लिए किया गया है जबकि दोहा, तेहरान के साथ बढ़ाने का कोई इरादा नहीं रखता।

इसके अतिरिक्त अमरीकी विदेशमंत्रालय की एक प्रवक्ता ने पिछले दिन पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि तनाव लंबा हो गया है, हमे स्थिति पर चिंता है। उन्होंने पत्रकार द्वारा पूछे गये प्रश्न के उत्तर में कहा था कि क़तर की ओर से ईरान के साथ संबंधों की बहाली पर आधारित प्रश्न पर मैं केवल इतना ही कहूंगी कि दोनों पक्षों को वाकयुद्ध की समाप्ति का निमंत्रण दिया जाए। उनका कहना था कि हम जानते हैं कि आप इस विषय पर विस्तृत मालूमात प्राप्त करना चाहते हैं किन्तु क़तर और ईरान ही आप के प्रश्न का बेहतर जवाब दे सकते हैं। (AK)