दक्षिणी सऊदी अरब में कई सऊदी सैनिक ढेर
(last modified Sat, 26 Aug 2017 09:11:37 GMT )
Aug २६, २०१७ १४:४१ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी सऊदी अरब में कई सऊदी सैनिक ढेर

यमन के सैनिकों के आक्रमण में सऊदी अरब के कई सैनिक मारे गए हैं।

अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सेना और अंसारुल्लाह के जियालों ने दक्षिणी सऊदी अरब में सऊदी सैनिकों के एक ठिकाने पर हमला किया।  इस हमले में कई सऊदी सैनिक मारे गए।  यह हमला सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्र अलब पास के निकट किया गया।  इस हमले में कई सऊदी सैनिक मारे गए जिनकी सही संख्या मालूम नहीं हो सकी है।

इसी बीच सूडान की सेना के कुछ सैनिक, सऊदी गठबंधन के साथ सहयोग करने के उद्देश्य से अदन हवाई अडडे से दक्षिणी यमन गए हैं जहां पर सऊदी सैनिकों के ठहरने का स्थान है।  इससे पहले मुहम्मद अली अलहूसी ने यमन की सेना को चेतावनी देते हुए कहा था कि यमन आने वाले सूडानी सैनिक वापस अपने देश नहीं जा सकेंगे।  उन्होंने कहा कि यमन की जनता पूरी दृढ़ता के साथ प्रतिरोध कर रही है और आगे भी करते रहेंगे।

दूसरी ओर अमरीका की सैन्य कमान ने दक्षिणी यमन के तटवर्ती क्षेत्र में अपने एक सैन्य हैलिकाप्टर के नष्ट होने की सूचना दी है।  इसमें पांच लोग मारे गए।