तलअफ़र से भी खदेड़े गए दाइशी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48144-तलअफ़र_से_भी_खदेड़े_गए_दाइशी
इराक़ की सेना ने तलअफ़र को दाइश के चंगुल से निजात दिला दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २६, २०१७ १४:१९ Asia/Kolkata
  • तलअफ़र से भी खदेड़े गए दाइशी

इराक़ की सेना ने तलअफ़र को दाइश के चंगुल से निजात दिला दी।

इराक़ी सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह से जारी अभियान के बाद शनिवार को तलअफ़र को दाइश मुक्त करा लिया गया।  इस समय तलअफ़र का नियंत्रण इराक़ी सैनिकों के हाथों में आ चुका है।

तलअफ़र में जारी संयुक्त अभियान के कमांडर अब्दुल अमीर ने शनिवार को घोषणा की है कि तलअफ़र का 90 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र, दाइश के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।

इसी बीच इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी इस समय तलअफ़र में मौजूद हैं जो अगले कुछ ही घण्टों में तलअफ़र के पूर्ण रूप से दाइश मुक्त होने की घोषणा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि इराक़ के पश्चिमी प्रांत नैनवा के नगर तलअफ़र को दाइश के चंगुल से स्वतंत्र कराने के लिए 20 अगस्त को एक संयुक्त अभियान आरंभ किया गया था जिसका अंत, तलअलफ़र में दाइश की पराजय के रूप में सामने आने वाला है।