दुश्मनों को मात देते रहेंगेः बश्शार असद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48224-दुश्मनों_को_मात_देते_रहेंगेः_बश्शार_असद
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का कहना है कि जब तक सीरिया के युवाओं की जान और अंतर्रात्मा में प्रतिरोध की भावना पायी जाती रहेगी तब तक दुश्मनों की पराजय भी जारी रहेगी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Aug २७, २०१७ २०:१४ Asia/Kolkata
  • दुश्मनों को मात देते रहेंगेः बश्शार असद

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद का कहना है कि जब तक सीरिया के युवाओं की जान और अंतर्रात्मा में प्रतिरोध की भावना पायी जाती रहेगी तब तक दुश्मनों की पराजय भी जारी रहेगी।

अलमनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार,सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने रविवार को देश के युवा प्रतिरोधकर्ताओं की दूसरी बैठक में भाग लेने वालों के बीच भाषण देते हुए कहा कि आरंभ से ही सीरिया में दुश्मनों का लक्ष्य, प्रतिरोध की ज्वाला को बुझाने का रहा है किन्तु उन्हें इस मार्ग में मुंह की खानी पड़ी।

बश्शार असद ने सीरिया के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं के मुक़ाबले में युवाओं की ज़िम्मेदारी और उनका दायित्व, सीरिया का भविष्य बनाना है।

उनका कहना था कि दुश्मनों ने प्रतिरोध पर विजय प्राप्त करने के लिए बहुत पहले ही साज़िश रच ली थी किन्तु आज प्रतिरोधकर्ताओं ने दुश्मनों के षड्यंत्रों पर पानी फेर दिया है। (AK)