पूर्वी लेबनान से तकफ़ीरी आतंकवादियों का सफ़ाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48342-पूर्वी_लेबनान_से_तकफ़ीरी_आतंकवादियों_का_सफ़ाया
पूर्वी लेबनान की धरती सोमवार को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया गया और इन तत्वों को ले जाने वाली आख़िरी बस रासे बालाबक की पहाड़ी से निकल गयी।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug २९, २०१७ ११:३५ Asia/Kolkata

पूर्वी लेबनान की धरती सोमवार को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया गया और इन तत्वों को ले जाने वाली आख़िरी बस रासे बालाबक की पहाड़ी से निकल गयी।

हिज़्बुल्लाह और लेबनान की सेना की ओर से घेरा तंग होने के बाद जारी सप्ताह के आरंभ में आतंकवादी गुट दाइश ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई और प्रतिरोधकर्ताओं के सामने आत्मसमर्पण को तैयार हो गये। इस संघर्ष विराम के आधार पर दाइश के आतंकी पूर्वी दैरिज़्ज़ूर पहुंच जाएंगे। इससे पहले प्रतिरोधकर्ता, सीरिया और लेबनान की सेनाएं सीरिया के पश्चिमी क़लमून और लेबनन के उर्रसाल की पहाड़ियों को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया था। आतंकवादियों के संघर्ष में लेबनानियों की व्यापक सफलताओं पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

ओमान के अलवतन समाचार पत्र ने इस संबंध में लिखा कि आतंकवादी गुट दाइश और नुस्रा फ़्रंट के आतंकवादियों से सीरिया और लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्रता से सीरिया और लेबना के विरुद्ध षड्यंत्र करने वाले चिंतित हो गये हैं। समाचार पत्र लिखता है कि अब आतंकवादियों के हाथ में नहीं है कि वह लेबनान को सीिया की भांति अपने लक्ष्यों के लिए प्रयोग कर सके क्योंकि लेबनानी प्रतिरोधकर्ताओं ने उनके समस्त षड्यंत्रों पर पानी फेर दिया है।

हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने आतंकवादियों के नियंत्रण से पूर्वी लेबनान की स्वतंत्रता के उपलक्ष्य में कहा कि आज लेबनान और मध्यपूर्व क्षेत्र के लिए एेतिहासिक दिन है। सैयद हसन नसरुल्लाह ने आतंकवादी गुट दाइश को अमरीकी उत्पाद बताया और कहा कि यह आतंकवादी गुट इस्राईल की सेवा के लिए अस्तित्व में लाया गया है।

ज़ायोनी शासन हालिया वर्षों में अमरीका के समर्थन से क्षेत्रीय देशों के संकट और मध्यपूर्व के क्षेत्र के देशों को आपस में  लड़ाकर अपने अतिग्रहण के विषय को एक ओर लगाने के प्रयास में है किन्तु सैयद हसन नसरुल्लाह की चेतावनियों से पता चलता है कि क्षेत्र के सामने मौजूद षड्यंत्रों के मुक़ाबले में मध्यपूर्व की हस्तियां इस ओर से होशियार हैं और जैसे पहले इन लोगों ने दुश्मनों के षड्यंत्रों को विफल बनाया था और भविष्य में भी विफल बनाते रहेंगे। (AK)