क़तर वार्ता के लिए तैयार, आतंकवाद के समर्थन के आरोप बेबुनियाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48396-क़तर_वार्ता_के_लिए_तैयार_आतंकवाद_के_समर्थन_के_आरोप_बेबुनियाद
रोम में क़तर के राजदूत अब्दुल अज़ीज़ बिन अहमद अलमालेकी ने कहा है कि हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि क़तर वार्ता के  लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१७ ०७:४६ Asia/Kolkata
  • क़तर वार्ता के लिए तैयार, आतंकवाद के समर्थन के आरोप बेबुनियाद

रोम में क़तर के राजदूत अब्दुल अज़ीज़ बिन अहमद अलमालेकी ने कहा है कि हम पहले दिन से ही कह रहे हैं कि क़तर वार्ता के  लिए तैयार है।

अलमालेकी ने इटली के सरकारी टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए कहा कि जहां तक क़तर के विरुद्ध सैनिक चढ़ाई की संभावना की बात है तो हम नहीं समझते कि एसा कुछ होगा क्योंकि हम सभी देश फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद का हिस्सा हैं और क़तर इस परिषद का संस्थापक सदस्य है।

क़तर के राजदूत ने कहा कि क़तर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप निराधार है हमने चारों देशों को चुनौती दी कि यदि उनके पास कोई भी सुबूत है तो पेश करें। उन्होंने कहा कि आतंकवाद की समस्या से निपटने के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रूरत है कोई एक देश अकेले आतंकवाद से नहीं लड़ सकता।