पूर्वी सीरिया में एक रणनैतिक पहाड़ी स्वतंत्र
सीरिया की सेना ने देश के पूर्वी प्रांत दैरिज़्ज़ूर से लगे पहाड़ी क्षेत्र को स्वतंत्र करा लिया है।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने दैरिज़्ज़ूर शहर के निकट स्थित पहाड़ी क्षेत्र की स्वतंत्रता की पुष्टि करते हुए कहा कि इस पहाड़ी के स्वतंत्र होने से दैरिज़्ज़ूर की पूर्ण स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त होगा।
सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दो दिन पहले दैरिज़्ज़ूर प्रांत के केन्द्र के कुछ भाग और दैरिज़्ज़ूर के हवाई अड्डे पर नियंत्रण करके तकफ़ीरी आतंकवादियों को भारी नुक़सान पहुंचाया था।
इसी मध्य राष्ट्रपति बश्शार असद के सैनिकों का हवाई समर्थन करने वाले रूस का कहना है कि तेल से मालामाल दैरिज़्ज़ूर प्रांत की स्वतंत्रता, सैन्य प्राथमिकता है।
उधर अलआलम टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि सीरिया की सेना ने सख़ना से दैरिज़्ज़ूर जाने वाले मार्ग के कुछ भाग पर नियंत्रण कर लिया है। सख़ना पूर्वी हुम्स का उपनगरीय शहर है।
दूसरी ओर सीरिया यकी सेना ने रीफ़े दमिश्क़ प्रांत के दक्षिणपूर्वी भाग के कई क्षेत्रों को आतंकवादियों के नियंत्रण स्वतंत्र करा लिया है। सीरिया की सेना ने जार्डन की सीमा से लगे वाॅच टाॅवर और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ दिया है। (AK)