सामर्रा में आत्मघाती हमला 13 हताहत 9 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48496-सामर्रा_में_आत्मघाती_हमला_13_हताहत_9_घायल
सात आत्मघातियों द्वारा किये गए आक्रमण में आक्रमणकारियों सहित 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१७ ११:३८ Asia/Kolkata
  • सामर्रा में आत्मघाती हमला 13 हताहत 9 घायल

सात आत्मघातियों द्वारा किये गए आक्रमण में आक्रमणकारियों सहित 13 लोगों के मारे जाने की सूचना है।

इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के सामर्रा में सात आत्घातियों द्वारा किये जाने वाले हमले में 6 लोगों के मारे जाने की सूचना है।  इस हमले में 9 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अलमनार टीवी चैनेल के अनुसार सलाहुद्दीन के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि सात आत्मघाती, सामर्रा के पूर्व में स्थित अलजासिया बिजलीघर में घुसे।  इन आत्मघातियों ने बजली घर में कार्यवाही करनी चाही इसी बीच इराक़ी सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया।  कार्यवाही के दौरान सातों आत्मघातियों को मार दिया गया।  इस प्रकार हमले में बिजलीघर के 6 कर्मचारी और 7 आत्मघाती मारे गए।

ज्ञात रहे कि इराक़ के सामर्रा नगर में इससे पहले भी सुरक्षाबलों ने कई आत्मघाती कार्यवाहियों को विफल बनाया है।