सीरिया के भविष्य निर्धारण का अधिकार केवल सीरिया वासियों कोः ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48507-सीरिया_के_भविष्य_निर्धारण_का_अधिकार_केवल_सीरिया_वासियों_कोः_ज़रीफ़
ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया के भविष्य निर्धारण का अधिकार आतंकी गुटों को नहीं बल्कि इस देश की जनता को है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०२, २०१७ १४:०८ Asia/Kolkata
  • सीरिया के भविष्य निर्धारण का अधिकार केवल सीरिया वासियों कोः ज़रीफ़

ईरान के विदेशमंत्री ने कहा है कि सीरिया के भविष्य निर्धारण का अधिकार आतंकी गुटों को नहीं बल्कि इस देश की जनता को है।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सीरिया में आतंकी गुट, लगातार पराजित होते जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि सीरिया की जनता ही यह तै करेगी वह अपने देश का भविष्य कैसा चाहती है।

जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान का यह मानना है कि क्षेत्रीय संकटों का समाधान, केवल वार्ता के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश, क्षेत्रीय देशों पर अपने दृष्टिकोणों को थोप नहीं सकते।  ज़रीफ़ ने आतंकवाद को वैश्विक समस्या बताते हुए कहा कि इससे मुक़ाबले के लिए विश्व के देशों को एकजुट होना चाहिए।