हमा में दाइश का हमला विफल, दर्जनों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48544-हमा_में_दाइश_का_हमला_विफल_दर्जनों_आतंकी_ढेर
सीरिया की सेना ने देश के उत्तर में स्थित हमा प्रांत के उपनगरीय क्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश के हमले को विफल बना दिया जिसके दौरान दसियों आतंकवादी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०१७ १५:४३ Asia/Kolkata
  • हमा में दाइश का हमला विफल, दर्जनों आतंकी ढेर

सीरिया की सेना ने देश के उत्तर में स्थित हमा प्रांत के उपनगरीय क्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश के हमले को विफल बना दिया जिसके दौरान दसियों आतंकवादी मारे गये।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने आतंकवादी गुट दाइश के लड़ाकों को उत्तरी हमा के अक़ीरबात क्षेत्र से पीछे ढकेल दिया है। सेना की इस कार्यवाही में दाइश के 38 आतंकवादी मारे गये।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार पूर्वी और पश्चिमी तथा केन्द्रीय हुम्स में आतंकवादियों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखी है। सेना की इस कार्यवाही में सख़ना-दैरिज़्ज़ूर राजमार्ग का 12 किलोमीटर का भाग, आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र हो गया। इस कार्यवाही में दाइश के बड़ी संख्या में आतंकी मारे गये हैं।

सीरियाई सूत्रों ने इसी प्रकार बताया है कि सीरिया की सेना ने हेलीकाप्टर की सहायता से बादियातुश्शाम नामक क्षेत्र में दाइश के आतंकियों पर हमला जारी रखा और दैरिज़्ज़ूर प्रांत के दक्षिणपश्चिम में स्थित हरीशा नामक क्षेत्र में आतंकियों की अंतिम शरणस्थली को भी तबाह दिया ।

 इसी मध्य सीरिया की सेना ने राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र "एन त्रिमा" क्षेत्र की कई इमारतों पर नियंत्रण कर लिया है और "एन त्रिमा" से जोबर जाने वाले मार्ग पर भीषण बमबारी की। एक अन्य समाचार यह है कि रविवार को पश्चिमी क़लमून से आतंकियों को लेजाने वाली अंतिम बस के पूर्वी सीरिया की ओर निकल जाने के बाद इस क्षेत्र से पूर्ण रूप से आतंकियों का सफ़ाया हो गया है। (AK)