आतंकवाद के समूल सफ़ाए तक हिज़्बुल्लाह सीरिया में रहेगाः उप महासचिव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48578-आतंकवाद_के_समूल_सफ़ाए_तक_हिज़्बुल्लाह_सीरिया_में_रहेगाः_उप_महासचिव
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा कि सीरिया में आतंकवाद के पूर्ण सफ़ाए तक हिज़्बुल्लाह सीरिया में रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०१७ १४:२८ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के समूल सफ़ाए तक हिज़्बुल्लाह सीरिया में रहेगाः उप महासचिव

लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा कि सीरिया में आतंकवाद के पूर्ण सफ़ाए तक हिज़्बुल्लाह सीरिया में रहेगा।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शैख़ नईम क़ासिम ने दक्षिणी लेबनान के सूर क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक सीरिया से अमरीका और इस्राईल समर्थित आतंकवादियों के संपूर्ण सफ़ाए का विश्वास प्राप्त नहीं हो जाता तब तक हिज़्बुल्लाह सीरिया में ही रहेगा, इसमें चाहे कितना वर्ष लग जाए, हम सीरिया में ही रहेंगे।

हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने यह बयान करते हुए कि सीरिया की शांति, लेबनान की शांति है और दोनों ही देशों के संयुक्त हैं, कहा कि सीरिया को स्वतंत्र और स्वाधीन होना चाहिए ताकि वह बिना किसी दबाव के स्वतंत्रता से अपने मार्ग का चयन कर सके।

शैख़ नईम क़ासिम ने इसी प्रकार सीरिया की सीमा पर आतंकवादियों से संघर्ष में प्रतिरोधकर्ताओं और लेबनानी सेना ही हालिया सफलताओं से इस्राईल की बौखलाहट की ओर संकेत करते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन अब क्षेत्रीय परिवर्तन को अपने हित में बदलने में अक्षम हो गया है। (AK)