इस्राईल, आतंकवादियों का समर्थन कर रहा हैः सीरिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i48741-इस्राईल_आतंकवादियों_का_समर्थन_कर_रहा_हैः_सीरिया
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और सुरक्षा परिषद के प्रमुख के नाम अलग अलग पत्रों में हमा प्रांत में सीरियाई सेना के ठिकाने पर इस्राईल के युद्धक विमानों के हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस्राईल, आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०८, २०१७ ०६:२८ Asia/Kolkata
  • इस्राईल, आतंकवादियों का समर्थन कर रहा हैः सीरिया

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और सुरक्षा परिषद के प्रमुख के नाम अलग अलग पत्रों में हमा प्रांत में सीरियाई सेना के ठिकाने पर इस्राईल के युद्धक विमानों के हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस्राईल, आतंकवादियों का समर्थन कर रहा है।

इस्राईल के युद्धक विमानों ने गुरुवार की सुबह हमा प्रांत के उपनगरीय क्षेत्र मिसयाफ़ में सीरियाई सेना के ठिकाने पर हमला किया था। इस हमले में सीरिया के दो सैनिक मारे गये जबकि सैन्य छावनी को भारी नुक़सान हुआ।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इन दोनों पत्रों में लिखा कि ज़ायोनी शासन के हवाई हमले, नुस्रा फ़्रंट और दाइश सहित आतंकवादियों के समर्थन की एक शैली में परिवर्तित हो गये हैं।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने यह बयान करते हुए कि सीरिया की सेना और उसके घटक, दुनिया के बदले आतंकवाद से संघर्ष कर रहे हैं, कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद ने अभी तक सीरिया पर इस्राईल के हमले रुकवाने के लिए कोई भी कार्यवाही नहीं की है।

दूसरी ओर फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास ने सीरिया पर इस्राईल के युद्धक विमानों के हमले की निंदा की है।

इस्राईल हमेशा आतंकवादियों के समर्थन के लिए सीरियाई सैनिकों के ठिकानों पर हमला करता रहता है। (AK)