दाइश के हमले को विफल बनाने का सऊदी अरब का दावा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49025-दाइश_के_हमले_को_विफल_बनाने_का_सऊदी_अरब_का_दावा
सऊदी अरब ने दाइश के एक आतंकवादी हमले को विफल बनाने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १२, २०१७ ११:२८ Asia/Kolkata
  • दाइश के हमले को विफल बनाने का सऊदी अरब का दावा

सऊदी अरब ने दाइश के एक आतंकवादी हमले को विफल बनाने की सूचना दी है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के एक अधिकारी ने बताया है कि देश के सुरक्षाबलों ने राजधानी रेयाज़ में दाइश द्वारा आतंकवादी हमला करने की एक योजना को विफल बना दिया।  इस सऊदी अधिकारी के अनुसार आतंकवादी, रेयाज़ में सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय से संबन्धित दो केन्द्रों पर हमला करना चाहते थे।

इस सूत्र के अनुसार सोमवार को दो आतंकवादियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया।  अहमद यासिर और अम्मार के साथ ही दो अन्य एेसे लोगों को गिरफ़्तार किया गया है जो इन आतंकवादियों के संपर्क में थे।

इससे पहले एक रूसी विशेषज्ञ "देमित्री नेरसीसेफ" ने कहा था कि सऊदी अरब के लिए सबसे गंभीर ख़तरा उसीके अतिवादी युवा हैं। उनका कहना था कि यह सऊदी अरब की उस ग़लत नीति का परिणाम है जो पूरे विश्व में आतंकवादी गुटों के समर्थन करके पर आधारित है।