साथ मिलकर सऊदी अरब के हमलों का जवाब देंगेः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49139-साथ_मिलकर_सऊदी_अरब_के_हमलों_का_जवाब_देंगेः_अंसारुल्लाह
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहूसी और इस देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने मुलाक़ात में यमन पर हमला करने वालों से साथ मिलकर संघर्ष करने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१७ ०६:४० Asia/Kolkata
  • साथ मिलकर सऊदी अरब के हमलों का जवाब देंगेः अंसारुल्लाह

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह के महासचिव अब्दुल मलिक बदरुद्दीन अलहूसी और इस देश के पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह ने मुलाक़ात में यमन पर हमला करने वालों से साथ मिलकर संघर्ष करने पर बल दिया है।

अलमसीरा टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने कहा है कि बुधवार को होने वाली मुलाक़ात में दोनों पक्षों के वरिष्ठ नेताओं ने यमन के हालात पर चर्चा की। यमन पर सऊदी अरब के हमलों के बाद से यह इस प्रकार की पहली मुलाक़ात है। इस मुलाक़ात में दोनों पक्षों ने यमन पर हमला करने वालों के विरुद्ध एकजुट रहने पर बल दिया।

अंसारुल्लाह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अंसारुल्लाह और पिपल्स कांग्रेस पार्टी के अधिकारी, समस्याओं के सामाधान के लिए अपनी वार्ताओं का क्रम जारी रखने पर सहमत हुए हैं।

इसी मध्य अंसारुल्लाह के प्रवक्ता मुहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा है कि यह बैठक, आंतरिक स्थिरता को मज़बूत करने, राष्ट्रीय भागीदारी और संघर्ष के मोर्चे के समर्थन के लिए अंजाम पायी है।

इससे पहले भी अंसारुल्लाह की राजनैतिक परिषद के सदस्य ने कहा था कि अंसारुल्लाह और यमन की दूसरी पार्टियों के बीच पाए जाने वाले थोड़े बहुत मतभेदों का समाधान हो गया है। (AK)