इराक़- सीरिया सीमा पर सैन्य अभियान आरंभ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49315-इराक़_सीरिया_सीमा_पर_सैन्य_अभियान_आरंभ
सीरिया की सेना और उसके घटक बलों के आप्रेश्नल कमान्ड ने सीरिया- इराक़ की संयुक्त सीमा पर वलफज्र - 3 सैन्य अभियान आरंभ होने की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १६, २०१७ १७:४४ Asia/Kolkata
  • इराक़- सीरिया सीमा पर सैन्य अभियान आरंभ

सीरिया की सेना और उसके घटक बलों के आप्रेश्नल कमान्ड ने सीरिया- इराक़ की संयुक्त सीमा पर वलफज्र - 3 सैन्य अभियान आरंभ होने की सूचना दी है।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना और उसके घटक बलों के आप्रेशनल रूम ने कहा है कि सीरिया और इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में शारेह अलवअर, वादिए रतीमा और अज़लानिया क्षेत्रों की स्वतंत्रता के लिए शनिवार की सुबह वलफ़ज्र -3 अभियान हो गया है और यह अभियान सीमावर्ती क्षेत्र अलबूकमाल तक पहुंचने और आतंकी गुट दाइश के नियंत्रण से इसकी स्वतंत्रता तक पूरी शक्ति के साथ जारी रहेगा।

सीरियन वाॅर मीडिया ने भी कहा है कि देश की सेना और उसके घटक बलों ने पूर्वी हमा के ख़लाया, अलमशरफ़ा और ख़ालिद हेलाल सहित कई गांव और शहरों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

सीरिया की सेना ने इसी प्रकार दक्षिणपूर्वी दैरिज़्ज़ूर में स्थित हवीजा मरईया क्षेत्र पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है। इस क्षेत्र पर नियंत्रण के कारण अलजफ़रा गांव और दैरिज़्ज़ूर के सैन्य हवाई अड्डे की सुरक्षा पट्टी और अधिक मज़बूत हो गयी है।

इसी मध्य सीरिया की सेना ने पूर्वी दैरिज़्ज़ूर के उपनगरीय क्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों के एकत्रित होने के स्थान को तबाह करने का अभियान आरंभ किया जिसके दौरान इस आतंकी गुट की रक्षा पट्टी तबाह हो गयी और दर्जनों आतंकी मारे गये और घायल हुए।

ज्ञात रहे कि सीरिया की सेना ने रूस की हवाई सहायता से दैरिज़्ज़ूर शहर को पांच सितंबर 2017 को दाइश के आतंकियों के तीन वर्षीय परिवेष्टन के बाद स्वतंत्र करा लिया था। (AK)