तुर्की के 6000 सैनिक पहुंचेंगे इदलिब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49343-तुर्की_के_6000_सैनिक_पहुंचेंगे_इदलिब
तुर्की ने अपने 6000 सैनिकों को सीरिया के इदलिब प्रांत की ओर रवाना करने जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १७, २०१७ १०:२८ Asia/Kolkata
  • तुर्की के 6000 सैनिक पहुंचेंगे इदलिब

तुर्की ने अपने 6000 सैनिकों को सीरिया के इदलिब प्रांत की ओर रवाना करने जा रहा है।

इस्तंबूल से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के इदलिब प्रांत को आतंकवादियों से मुक्त कराने के उद्देश्य से तुर्की अपने छह हज़ार सैनिकों को सीरिया भेज रहा है।  बतााय जा रहा है कि तुर्की के सैनिक यह सैन्य कार्यवाही, रूस की वायुसेना के समर्थन में करेंगे।  सीरिया के पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब में तुर्की के सैनिकों को भेजने का निर्णय, क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना में हुए समझौते के अन्तर्गत लिया गया है।  अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में किसी भी समय इदलिब प्रांत की आज़ादी का अभियान आरंभ हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि सीरिया का पश्चिमोत्तरी प्रांत इदलिब इस समय सीरिया सरकार के सशस्त्र विरोधी गुट जिबहतुन्नुस्रा के नियंत्रण में है।