सीरिया में दाइश के ठिकानों पर इराक़ का हवाई हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49487-सीरिया_में_दाइश_के_ठिकानों_पर_इराक़_का_हवाई_हमला
इराक़ के विमानों ने सीरिया के भीतर दाइश के ठिकानों पर बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१७ ११:५८ Asia/Kolkata
  • सीरिया में दाइश के ठिकानों पर इराक़ का हवाई हमला

इराक़ के विमानों ने सीरिया के भीतर दाइश के ठिकानों पर बमबारी की है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी युद्धक विमानों ने सीरिया के भीतर अलमयादीन और दैरुज़्ज़ूर क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों पर बमबारी की।

इराक़ के गृहमंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया है कि इराक़ की सीमा से लगे सीरिया के अलमयादीन और दैरुज़्ज़ूर क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों पर बमबारी की।  इस बमबारी में विस्फोटक पदार्थों से भरे तीन वाहन नष्ट हो गए।  साथ ही आतंकवादियों के हथियार और विस्फोटक पदार्थ भी नष्ट हो गए।  इस हमले में बहुत से आतंकवादी मारे गए।  बताया जा रहा है कि यह हमला, सीरिया के साथ सहयोग के साथ किया गया।