लेबनान-सीरिया की सीमा पर इस्राईल का हवाई हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49519-लेबनान_सीरिया_की_सीमा_पर_इस्राईल_का_हवाई_हमला
ज़ायोनी वायु सेना ने लेबनान के अर्रशाहा टीले पर फ़ाइटर जेट से बमबारी की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०१७ १५:४२ Asia/Kolkata
  • लेबनान-सीरिया की सीमा पर इस्राईल का हवाई हमला

ज़ायोनी वायु सेना ने लेबनान के अर्रशाहा टीले पर फ़ाइटर जेट से बमबारी की है।

लेबनान के अलमयादीन टीवी चैनल के अनुसार, मंगलवार को ज़ायोनी वायु सेना के युद्धक विमानों ने लेबनान-सीरिया की सीमा पर स्थित अर्रशाहा टीले पर दो बार बमबारी की। यह टीला शब्आ फ़ार्मज़ नामक क्षेत्र में स्थित है। 

पिछले हफ़्ते ज़ायोनी शासन के एक जासूसी विमान ने लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया था।

दूसरी ओर इस्राईली मीडिया ने दावा किया कि इस्राईली सेना ने अतिग्रहित गोलान हाइट्स के ऊपर उड़ान भर रहे एक ड्रोन विमान को पेट्रियाट मीज़ाईल से मार गिराया है।

ज़ायोनियों का दावा है कि यह ड्रोन विमान गोलान हाइट्स को पार करने का इरादा रखता था कि पेट्रियाट मीज़ाईल का निशाना बना। 

ज़ायोनी शासन ने इसी प्रकार दावा किया कि यह ड्रोन विमान ईरान निर्मित हिज़्बुल्लाह का था। (MAQ/N)