सैयद नसरुल्लाह को मारना चाहता था इस्राईल पर नहीं मिली सफलता
ज़ायोनी शासन के सेना प्रमुख ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के निकट समस्त गांवों में हिज़्बुल्लाह की सक्रिय उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सेना प्रमुख गादी एज़ेन्कोट ने बुधवार को कहा कि लेबनान का हिज़्बुल्लाह संगठन, इस्राईल के सीमावर्ती क्षेत्रों में अपनी स्थिति मज़बूत कर रहा है।
इस्राईली सेना के प्रमुख ने बल दिया कि इस्राईल ने इस्राईली बस्तियों में हिज़्बुल्लाह के प्रवेश को रोकने के लिए सूचना, रक्षा और कई प्रकार के कार्यक्रम बनाए हैं किन्तु इसके बावजूद यह गैरेंटी नहीं दी जा सकती कि हिज़्बुल्लाह की गतिविधियों के साथ कुछ किया जा सकता है।
इस्राईली सेना के प्रमुख ने इसी प्रकार स्वीकार किया कि इस्राईल ने वर्ष 2006 में 33 दिवसीय युद्ध के दौरान हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह को निशाना बनाया चाहा किन्तु इसमें सफलता नहीं मिली।
ज्ञात रहे कि अभी हाल में सैयद हसन नसरुल्लाह ने बयान किया दिया था कि सीरिया संकट के आंरभ में उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से दमिश्क़ में मुलाक़ात की थी। इस बयान के बाद इस्राईली अधिकारियों ने कहा था कि हमें इस मुलाक़ात की सूचना थी किन्तु सैयद हसन नसरुल्लाह हमारी हिट लिस्ट में नहीं थे। इस्राईली अधिकारियों के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका ख़ूब मज़ाक़ उड़ा। (AK)