सीरिया, हसका प्रांत में आत्मघाती हमला, तीन हताहत
Sep २०, २०१७ १४:३२ Asia/Kolkata
सीरिया के पूर्वोत्तरी प्रांत हसका के शेदादी शहर में होने वाले दो धमाकों में तीन लोग मारे गये।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी साना की रिपोर्ट के अनुसार दो आत्मघाती हमलावरों ने शेदादी शहर के भीतर एक कारख़ाने में घुस कर स्वयं को धमाके से उड़ा दिया जिसमें तीन लोग मारे गये। इस हमले में कारख़ाने का एक भाग पूरी तरह तबाह हो गया।
इसी प्रकार हसका प्रांत के क़ामिशली शहर में भी एक धमाका हुआ था जिसमें एक बच्चा हताहत और पांच अन्य घायल हो गये थे।
सीरिया से एक अन्य समाचार यह है कि आतंकवादी गुट का एक कमान्डर अबू रशीद तेज़ीन मारा गया। (AK)
टैग्स