ईरान, इराक़ और तुर्की, कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह के विरोधी
ईरान, इराक़ और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने संयुक्त रूप में इराक़ के कुर्दिस्तान में जनमत संग्रह का विरोध किया है।
इन देशों ने न्यूयार्क में एक संयुक्त बयान जारी करके इराक़ एकता और अखण्डता पर बल दिया है। ईरान, इराक़ और तुर्की के विदेशमंत्रियों ने कुर्दिस्तान में कराए जाने वाले जनमत संग्रह का एकमत से विरोध किया है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़, मौलूद चावूश ओग़लू और इब्राहीम जाफ़री ने संयुक्त बयान में कहा है कि इराक़ से कुर्दिस्तान को अलग करने के उद्देश्य से कराए जाने वाले जनमत संग्रह ने दाइश के विरुद्ध इराक़ को मिलने वाली उपलब्धियों को ख़तरे में डाल दिया है। इस बयान में कहा गया है कि इससे क्षेत्र में जो नया तनाव पैदा होगा उसे सरलता से नियंत्रित करना संभव नहीं होगा। बयान के अनुसार यह जनमत संग्रह, कुर्दों के लिए लाभदायक नहीं होगा।