इराक़, शरक़ात के कई पूर्वोत्तरी क्षेत्र स्वतंत्र
इराक़ के स्वयं सेवी बलों और सेना की टुकड़ी ने गुरुवार को सलाहुद्दीन प्रांत के शरक़ात क्षेत्र के आसपास के कई क्षेत्रों को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार स्वयं सेवी बलों ने एक बयान जारी करके कहा कि सेना और स्वयं सेवी बल के जवानों ने शरक़ात के पूर्वोत्तरी शहर एन कावह क्षेत्र को आतंकियों से भीषण झड़पों के बाद स्वतंत्र करा लिया है। सेना और स्वयं सेवी बलों की इस कार्यवाही में दाइश के कम से कम 25 आतंकी मारे गये हैं।
स्वयं सेवी बल और रैपिक्ड एक्शन फ़ोर्स के जवानों और दाइश के आतंकियों के बीच पूर्वोत्तरी शरक़ात के कन्उस गांव में भीषण झड़पें हुई हैं जिसके दौरान कई आतंकी मारे गये। सेना और स्वयं सेवी बलों ने इस गांव को भी आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
इराक़ के स्वयं सेवी लबों ने इसी प्रकार शरक़ात के निकट हसारुक गांव का घेराव कर लिया । सलाहुद्दीन प्रांत के एक स्थानीय सूत्र ने सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी को बताया कि शरक़ात क्षेत्र में अईसर नामक क्षेत्र की स्वतंत्रता का अभियान आरंभ होने के बाद, दाइश के अरब और विदेशी सरग़ना पश्चिमी करकूक के 55 किलोमीटर दूर स्थित हवीजा क्षेत्र की ओर फ़रार कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि इराक़ के प्रधानमंत्री और इस देश की सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख हैदर अलएबादी ने गुरूवार को एक बयान जारी करके अहवीजा को स्वतंत्र कराने का अभियान शुरू करने का आदेश दिया है। (AK)