यमनी फ़ोर्सेज़ ने कई सऊदी सैनिकों क़ैदी बना लिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49707-यमनी_फ़ोर्सेज़_ने_कई_सऊदी_सैनिकों_क़ैदी_बना_लिया
यमनी सेना और स्वंयसेवी बल ने सऊदी अरब के दक्षिण में स्थित नजरान में कई सऊदी सैनिको को क़ैदी बना लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २३, २०१७ ०३:१४ Asia/Kolkata
  • यमनी फ़ोर्सेज़ ने कई सऊदी सैनिकों क़ैदी बना लिया

यमनी सेना और स्वंयसेवी बल ने सऊदी अरब के दक्षिण में स्थित नजरान में कई सऊदी सैनिको को क़ैदी बना लिया है।

स्पूतनिक न्यूज़ के अनुसार, यमनी सेना और स्वंयसेवी बल ने एलान किया कि शुक्रवार को नजरान में अश्शरफ़ा छावनी पर सऊदी सैनिकों के हमले नाकाम हो गए और इस दौरान कई सऊदी सैनिक मारे गए और कई क़ैदी बना  लिए गए। अश्शरफ़ा छावनी पर यमनी फ़ोर्सेज़ का क़ब्ज़ा है।

इस बीच यमनी फ़ोर्सेज़ ने स्वंयसेवी बल के साथ अलब क्षेत्र में सऊदी सेना की अलख़ज़ान और अलक़नासैन टीलों पर स्थित छावनियों पर कार्यवाही की।

यमन फ़ोर्सेज़ और स्वंयसेवी बल की मीज़ाईल इकाई ने गुरुवार की रात नजरान में सऊदी सैनिकों के मोर्चे पर मीज़ाईल से कार्यवाही की थी।

ग़ौरतलब है कि सऊदी अरब कई देशों के साथ मिलकर अमरीका के समर्थन से यमन पर मार्च 2015 से हमले कर रहा और इस देश की ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है। इन हमलों में 13000 से ज़्यादा यमनी नागरिक हताहत हुए हैं। (MAQ/N)