हुम्स प्रांत, शीघ्र ही पूरी तरह स्वतंत्र होने वाला है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49823-हुम्स_प्रांत_शीघ्र_ही_पूरी_तरह_स्वतंत्र_होने_वाला_है
सीरिया की सेना ने पूर्वी हुम्स प्रांत में सफल कार्यवाही जारी रखी है और शीघ्र ही इस प्रांत से पूरी तरह आतंकी खदेड़ दिए जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१७ १५:५५ Asia/Kolkata
  • हुम्स प्रांत, शीघ्र ही पूरी तरह स्वतंत्र होने वाला है

सीरिया की सेना ने पूर्वी हुम्स प्रांत में सफल कार्यवाही जारी रखी है और शीघ्र ही इस प्रांत से पूरी तरह आतंकी खदेड़ दिए जाएंगे।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार हुम्स प्रांत के दर्जनों गांव, क़स्बे और पहाड़ियों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र कराने के बाद सीरिया की सेना बहुत तेज़ी से आगे बढ़ रही है और इस प्रांत की जनता निकट भविष्य प्रांत से आतंकियों के पूर्ण सफ़ाए की साक्षी होगी।

वर्तमान समय में सीरिया की सेना और उसके घटक बल हुम्स प्रांत के पूरब में स्थित जब्बुल जर्राह नामक क्षेत्र में कार्यवाही कर रहे हैं। 

दूसरी ओर सीरिया की सेना ने दैरिज़्ज़ूर और रक़्क़ा प्रांत में आतंकियों के विरुद्ध अपनी कार्यवाही जारी रखते हुए फ़ुरात नदी के कई तटवर्ती गांव और क़स्बों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है और सेना के जवानों ने इन क्षेत्रों में अपनी स्थिति मज़बूत करनी शुरु कर दी है। सेना के जवानों ने दैरिज़्ज़ूर के पश्चिमी तथा रक़्क़ा के दक्षिणपूर्वी क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ दिया है।  

सीरिया के एक सैन्य सूत्र ने बताया हैे कि सेना के जवान क्षेत्र को पूर्ण रूप से स्वतंत्र कराने के लिए तैयार हैं जबकि रक़्क़ा का पूर्वी भाग तथा दैरिज़्ज़ूर का पश्चिमी भाग, पूर्ण रूप से आतंकियों से स्वतंत्र हो गया है और इस प्रकार सेना के जवानों ने क्षेत्र के 35 प्रतिशत शहरों और पहाड़ी इलाक़ों पर क़ब्ज़ा कर लिया है। (AK)