इराक में 42 आतंकवादियों को मृत्युदंड दे दिया गया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49857-इराक_में_42_आतंकवादियों_को_मृत्युदंड_दे_दिया_गया
इराक में आतंकवादी गुट दाइश अपने पतन की कगार है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१७ ०८:५० Asia/Kolkata
  • इराक में 42 आतंकवादियों को मृत्युदंड दे दिया गया

इराक में आतंकवादी गुट दाइश अपने पतन की कगार है

इराक के विधिमंत्रालय ने रविवार को घोषणा की है कि 42 आतंकवादियों को मृत्यु दंड दे दिया गया।

इन आतंकवादियों पर अपहरण, सुरक्षा बलों की हत्या करने, सशस्त्र कार्यवाहियों और कारबम  का धमाकाकरने का आरोप था।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इराक के विधिमंत्रालय ने 21 सितंबर को भी 14 लोगों को मृत्यु दंड देने की सूचना दी थी। इससे पहले इराक की उच्च अदालत ने भी आतंकवादी गुट दाइश में विषैली गैस उत्पादन इकाई के वरिष्ठ इंजीनियर को मौत की सज़ा सुनाई और घोषणा की थी कि उसने दाइश के लिए विषैली गैसों के उत्पादन और हथियारों के निर्माण में अपनी भूमिका स्वीकार की थी। MM