दाइश को अमरीका, दूसरे स्थानों पर प्रयोग करेगाः अलमोअल्लिम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49923-दाइश_को_अमरीका_दूसरे_स्थानों_पर_प्रयोग_करेगाः_अलमोअल्लिम
सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका, दाइश के आतंकवादियों को अन्य जगहों पर इस्तेमाल करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१७ ०७:०६ Asia/Kolkata
  • दाइश को अमरीका, दूसरे स्थानों पर प्रयोग करेगाः अलमोअल्लिम

सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा है कि अमरीका, दाइश के आतंकवादियों को अन्य जगहों पर इस्तेमाल करेगा।

वलीद अल मोअल्लिम का कहना है कि इस बात के पुष्ट प्रमाण पाए जाते हैं कि अमरीका, दाइश के आतंकवादियों की सुरक्षा कर रहा है ताकि उनको दूसरे स्थानों पर प्रयोग किया जा सके।  उन्होंने कहा कि अमरीकी हेलिकाप्टरों के माध्यम से दाइश के आंतकवादियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।  सीरिया के विदेशमंत्री ने कहा कि दुनिया से आतंकवाद का समाप्त होना अमरीका के हित में नहीं है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले भी एेसी बहुत सी रिपोर्टें मिली हैं कि अमरीका ने कई स्थानों पर दाइश के आतंकवादियों की सहायता की है।  इराक़ में बहुत से एेसे अवसर पर अमरीकी विमानों ने इराक़ी सैनिकों पर बमबारी की जहां पर इराक़ की सेना ने दाइश के आतंकवादियों को बुरी तरह से पराजित किया। हालांकि इस बमबारी के बाद  दिखावे के लिए क्षमा मांगते हुए कहा गया कि एेसा धोखे में हुआ किंतु  इसका उद्देश्य यह था कि इराक़ी सेना से पराजित होने वाले आतंकवादियों को सुरक्षित किया जाए।