यमन, तइज़ में सऊदी एजेन्टों को भारी नुक़सान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49931-यमन_तइज़_में_सऊदी_एजेन्टों_को_भारी_नुक़सान
दक्षिण पश्चिमी यमन के तइज़ प्रांत विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टों पर यमनी सेना के हमलों में सऊदी एजेन्टों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१७ ११:१६ Asia/Kolkata
  • यमन, तइज़ में सऊदी एजेन्टों को भारी नुक़सान

दक्षिण पश्चिमी यमन के तइज़ प्रांत विभिन्न क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टों पर यमनी सेना के हमलों में सऊदी एजेन्टों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है।

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना ने तइज़ प्रांत के सिलवा और शबका तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में सऊदी अरब के एजेन्टों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें कई एजेन्ट हताहत व घायल हुए हैं।

दूसरी ओर यमनी सेना ने तइज़ प्रांत की ख़ालिद छावनी पर सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें कई एजेन्ट मारे गये व घायल हुए हैं।

दक्षिणी यमन के ज़ालेअ प्रांत में भी यमनी सेना मरीस और रोहबा क्षेत्र में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर हमला किया जिसमें बड़ी संख्या में सऊदी एजेन्ट मारे गये और घायल हुए।

सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ अन्य देशों की सहायता से मार्च 2015 से यमन पर ज़मीनी, हवाई और समुद्री हमले आरंभ किए हैं। इन हमलों में 13 हज़ार से अधिक यमनी हताहत हो चुके हैं। (AK)