उत्तरी दमिश्क़ में सेना का अभियान शुरु
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i49957-उत्तरी_दमिश्क़_में_सेना_का_अभियान_शुरु
सीरिया की सेना ने राजधानी दमिश्क़ के उत्तर में एन तिरमा और जोबर में सेना ने फिर से अभियान आरंभ कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१७ १६:०६ Asia/Kolkata
  • उत्तरी दमिश्क़ में सेना का अभियान शुरु

सीरिया की सेना ने राजधानी दमिश्क़ के उत्तर में एन तिरमा और जोबर में सेना ने फिर से अभियान आरंभ कर दिया है।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के सीरिया की सेना की तोपख़ाना और मीज़ाइल यूनिट ने मंगलवार को दमिश्क़ के उत्तर में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया। इस कार्यवाही में आतंकवादियों की एक सुरंग तबाह हो गयी।

इसी मध्य प्रतिरोधकर्ताओं ने अलजेदा पास की ओर प्रगति की है।

इसी मध्य अलमनाशिर क्षेत्र में सीरिया की सेना और आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम के बीच भीषण झड़पें हुईं जिसमें इस आतंकी गुट का सऊदी मूल का सरग़ना अनस नज्जार मारा गया। यह झड़पें पूर्वी ग़ोता के अलमनाशिर क्षेत्र में हुई।

अलजेदा पास, जोबर को एन तिरमा से जोड़ता है और पूर्वी ग़ोता तक पहुंचता है । (AK)