जनमत संग्रह के बारे में कुर्दिस्तान से कोई वार्ता नहींः इराक़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50059-जनमत_संग्रह_के_बारे_में_कुर्दिस्तान_से_कोई_वार्ता_नहींः_इराक़
इराक़ सरकार ने घोषणा की है कि देश के कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह के बारे में उससे किसी प्रकार की वार्ता नहीं होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१७ ११:२४ Asia/Kolkata
  • जनमत संग्रह के बारे में कुर्दिस्तान से कोई वार्ता नहींः इराक़

इराक़ सरकार ने घोषणा की है कि देश के कुर्दिस्तान क्षेत्र के जनमत संग्रह के बारे में उससे किसी प्रकार की वार्ता नहीं होगी।

इराक़ सरकार के प्रवक्ता सअद अलहदीसी ने कहा कि इराक़ से अलग करने के लिए कुर्दिस्तान में हुए जनमत संग्रह के बारे में कुर्दिस्तान के अधिकारियों से कोई बात नहीं होगी।

अहदस टीवी चैनेल को दिये अपने साक्षात्कार में कहा है कि इराक़ सरकार किसी भी स्थिति में अपने दृष्टिकोण से पीछे नहीं हटेगा।  उन्होंने कहा कि कुर्दिस्तान को बग़दाद की केन्द्रीय सरकार के अन्तर्गत ही होना चाहिए।  इराक़ के सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि कुर्दिस्तान, इराक़ का ही एक हिस्सा है।  उन्होंने कहा कि वहां पर जनमत संग्रह, बग़दाद सरकार से किसी भी प्रकार के समन्वय के बिना कराया गया जो इराक़ के संविधान के विरुद्ध है।  उन्होंने कहा कि समस्त इराक़ियों के बीच एकजुटता पर बल देते हैं और उनके बीच मतभेद से बचते हैं।  इराक़ सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि इस बारे में हमारे पास क़ानूनी, कूटनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक विकल्प मौजूद हैं जिन्हें एक-एक करके प्रयोग किया जाएगा।