इराक़ के कुर्दिस्तान की सीमाओं पर चौकसी आरंभ
Sep ३०, २०१७ १५:३९ Asia/Kolkata
इराक़ के रक्षामंत्रालय ने घोषणा की है कि देश के कुर्दिस्तान क्षेत्र की सीमाओं पर चौकसी का काम आरंभ कर दिया गया है।
इराक़ी रक्षामंत्रालय के बयान के अनुसार ईरान और तुर्की के साथ सहयोग के साथ कुर्दिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों पर कंट्रोल की कार्यवाही आरंभ हो चुकी है। इस बयान में कहा गया है कि इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के सीमावर्ती पास पर कंट्रोल करने के लिए तीन इराक़ी दस्ते भेज दिये गए हैं।
इसी बीच कुर्दिस्तान के अरबील हवाई अड्डे से शुक्रवार की रात अन्तिम अन्तर्राष्ट्रीय उड़ान के बाद ही वहां पर हर प्रकार की राष्ट्रीय और अन्तराष्ट्रीय उड़ान बंद हो गई है। उधर तुर्की के राष्ट्रपति ने बताया है कि उनके देश की ओर से इराक़ के कुर्दिस्तान के लिए अनिश्चित कालीन के लिए उड़ाने रोक दी गई हैं।
टैग्स