इराक़ी कुर्दिस्तान, अध्यापकों का विशाल प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50225-इराक़ी_कुर्दिस्तान_अध्यापकों_का_विशाल_प्रदर्शन
इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने वेतन की कमी के विरोध में विशाल प्रदर्शन किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०१, २०१७ १५:०८ Asia/Kolkata
  • इराक़ी कुर्दिस्तान, अध्यापकों का विशाल प्रदर्शन

इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र के अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने वेतन की कमी के विरोध में विशाल प्रदर्शन किए हैं।

सूमरिया न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, कुर्दिस्तान के शहर सुलैमानिया में सैकड़ों अध्यापक और अध्यापिकाओं ने कुर्दिस्तान में फैले भ्रष्टाचार की निंदा करते हुए अपने वेतन में वृद्धि और सामाजिक स्थिति को बेहतर बनाने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि यदि उनकी मांग शांतिपूर्ण ढंग से पूरी नहीं की गयी तो दूसरे मार्ग को अपनाने पर विवश हो जाएंगे।

इससे पहले भी कुर्दिस्तान क्षेत्र के अध्यापकों और कर्मियों ने भी प्रदर्शन किए थे और धरने दिए थे क्योंकि उनको कई महीनों से वेतन नहीं मिले थे या अधिकारियों ने उनके वेतन में पचास प्रतिशत की कटौती कर दी थी। (AK)