सीरियाई सेना की सफलता से बौखलाए आतंकी, दमिश्क़ में हमला
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में होने वाली आतंकवादी कार्यवाही, सेना के साथ युद्ध में आतंकवादियों की लज्जाजनक पराजय पर पर्दा डालने के लिए है।
राजधानी दमिश्क़ पर एक बार फिर आतंकी हमला किया गया। आतंकवादियों ने इस बार राजधानी दमिश्क़ के दक्षिणी क्षेत्र अलमैदान को निशाना बनाया जिसमें आतंकियों ने अलमैदान पुलिस चौकी की सुरक्षा पर तैनात पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया जिसमें कई पुलिसकर्मी मारे गये। बताया गया कि इस हमले में 15 लोग हताहत और 22 अन्य घायल हुए थे।
रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को एक आत्मघाती हमलावर ने पुलिस चौकी के मुख्य द्वार पर अपनी आत्मघाती जैकेट को धमाके से उड़ा लिया और उसके बाद दूसरे आतंकी ने हमला कर दिया और वह पुलिस चौकी के पहले मंज़िले पर पहुंच गया और वहां धमाके से स्वयं को उड़ा लिया।
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि इस प्रकार की आतंकवादी कार्यवाही की हमें उम्मीद थी। (AK)