सीरिया, हिज़्बुल्लाह का कमान्डर शहीद + फ़ोटो
लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने सीरिया में युद्ध के मोर्चे पर अपने एक कमान्डर के शहीद होने की सूचना दी है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा कि हिज़्बुल्लाह का यह कमान्डर दो अक्तूबर को सीरिया के तदमुर शहर में दाइश के आतंकियों से युद्ध करते हुए शहीद हो गया।
हिज़्बुल्लाह के बयान में आया है कि कमान्डर अली अलहादी अलआशिक़ वर्ष 1986 में हिज़्बुल्लाह में शामिल हुए और वर्श 1992 में हिज़्बुूल्लाह की विशेष यूनिट का हिस्सा बने। उन्होंने ज़ायोनी शासन के विरुद्ध कई अभियानों में भाग लिया जबकि दो महीना पहले लेबनान और सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्रों में दाइश और नुस्रा फ़्रंट के विरुद्ध कार्यवाही में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कुछ मीडिया सूत्रों ने मंगलवार को कहा था कि अली अलआशिक़ अपने सात साथियों के साथ अज्ञात विमान के हमले में मारे गये। ज्ञात रहे कि हिज़्बुल्लाह के जवान और स्वयं सेवी बल सीरियाई सेना के साथ आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध कर रहे हैं। (AK)