दमिश्क़, अलाउद्दीन बुरूजर्दी की संसद सभापति और विदेशमंत्री से मुलाक़ात
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाद्दीन बुरूजर्दी ने दमिश्क़ में सीरिया के विदेशमंत्री और संसद सभापति से अलग अलग मुलाक़ात की।
इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने बुधवार को दमिश्क़ में सरिया के विदेशमंत्री वलीद मुअल्लिम से मुलाक़ात में द्विपक्षीय संबंधों, सीरिया की वर्तमान स्थिति और मध्यपूर्व के हालात तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श किया।
श्री अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने सीरिया के संसद सभापति हम्मूद यूसुफ़ सब्बाग़ से भी मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में भी दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करते हुए तकफ़ीरी आतंकवादियों के विरुद्ध युद्ध में दोनों देशों के महत्वपूर्ण समन्वय के बारे में विचार विमर्श किया।
उल्लेखनीय है कि ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख मंगलवार को एक उच्चस्तरीय शिष्टमंडल के साथ दमिश्क़ पहुंचे थे। (AK)