इराक़, दक्षिणी करकूक का एक अन्य क्षेत्र आतंकियों से स्वतंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50513-इराक़_दक्षिणी_करकूक_का_एक_अन्य_क्षेत्र_आतंकियों_से_स्वतंत्र
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने गुरुवार को करकूक प्रांत के हुवैजा शहर के रियाज़ क्षेत्र को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०५, २०१७ २०:१९ Asia/Kolkata
  • इराक़,  दक्षिणी करकूक का एक अन्य क्षेत्र आतंकियों से स्वतंत्र

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने गुरुवार को करकूक प्रांत के हुवैजा शहर के रियाज़ क्षेत्र को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया।

हुवैजा क्षेत्र की स्वतंत्रता के अभियान के कमान्डर अब्दुल अमीर रशीद यारल्लाह ने अलआलम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि हुवैजा शहर के रियाज़ क्षेत्र की पूर्ण स्वतंत्रता इराक़ की वायु सेना के समर्थन से अंजाम पायी है और इस समय सशस्त्र सेनाएं रियाज़ के उपनगरीय क्षेत्रों से आतंकियों को खदेड़ने का काम कर रही हैं।

इराक़ी सेना के इस कमान्डर का कहना था कि आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण में केवल सीरिया से लगी इराक़ी सीमा पट्टी विशेषकर अंबार प्रांत के पश्चिम में स्थित क़ायम शहर ही बाक़ी बचा है।

इराक़ी सेना ने गुरुवार को हुवैजा के केन्द्र को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया था और क्षेत्र की इमारतों पर इराक़ का राष्ट्रीय ध्वज लहरा दिया था। इराक़ी सेनाएं अब तक हुवैजा क्षेत्र के 300 गांवों को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से स्वतंत्र करा चुकी हैं।

उत्तरी इराक़ में आतंकवादी गुट दाइश के अंतिम गढ़ हुवैजा शहर की स्वतंत्रता का अभियान 21 सितंबर 2017 से आरंभ हुआ जिसमें इराक़ की सशस्त्र सेनाएं और स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी भाग ले रही हैं। (AK)