सऊदी अरब रूसी कलाश्निकोव का उत्पादन करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50539-सऊदी_अरब_रूसी_कलाश्निकोव_का_उत्पादन_करेगा
मॉस्को और रियाज़ ने कलाश्निकोव राइफ़ल के सऊदी अरब में उत्पादन के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०६, २०१७ १३:०४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब रूसी कलाश्निकोव का उत्पादन करेगा

मॉस्को और रियाज़ ने कलाश्निकोव राइफ़ल के सऊदी अरब में उत्पादन के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

गुरुवार को सऊदी शाह सलमान की मॉस्को यात्रा के दौरान, हथियारों का निर्यात करने वाली रूस की सरकारी कंपनी रोसोबोरोन एक्सपोर्ट और सऊदी अरब के सैन्य उद्योग एस-ए-एम-आई के बीच इस समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के मुताबिक़, इस समझौते के आधार पर विभिन्न उद्देश्यों के लिए सऊदी अरब कलाश्निकोव ए.के-103 राइफ़लों और कारतूसों का उत्पादन कर सकेगा।

सऊदी शाह सलमान की मॉस्को यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं।

इन्हीं समझौतों में से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली का सौदा और अत्याधुनिक तकनीक हासिल करने के समझौते भी शामिल हैं।

सऊदी अरब विश्व में सबसे अधिक हथियार ख़रीदने वाले देशों में से एक हैं। यह अरब देश अमरीका से सबसे अधिक हथियार ख़रीदता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सीरिया में सऊदी अरब और अमरीकी गुट की हार के बाद, रियाज़ की विदेश नीति में बड़ा बदलाव देखने में आ सकता है। msm