सऊदी अरब में अस्सलाम महल पर हमला, 3 लोगों की मौत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50599-सऊदी_अरब_में_अस्सलाम_महल_पर_हमला_3_लोगों_की_मौत
सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में स्थित अस्सलाम महल पर हमला हुआ है, जिसमें 2 सुरक्षा बलों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०७, २०१७ १३:४२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब में अस्सलाम महल पर हमला, 3 लोगों की मौत

सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में स्थित अस्सलाम महल पर हमला हुआ है, जिसमें 2 सुरक्षा बलों की मौत हो गई है।

हालांकि अभी तक इस ख़बर की परमाणित सत्रों से पुष्टि नहीं हो सकी है।

तसनीम न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़, जेद्दाह में अस्सलाम महल के निकट झड़प में एक हमलावर और दो सुरक्षा बलों की मौत हो गई।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, एक हमलावर ने सऊदी अरब के महत्वपूर्ण महलों में से एक अस्सलाम पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद वहां तैनात सुरक्षा बलों से उसकी झड़प हो गई।

इस महल में सऊदी अरब के कैबिनेट मंत्रियों की बैठक आयोजित होती है और देश के वरिष्ठ अधिकारी ठहरते हैं।

सऊदी पुलिस का मानना है कि हमलावर अकेला नहीं था, इसलिए उसके दूसरे साथियों को खोजने का अभियान चलाया जा रहा है।

अभी तक किसी गुट ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। msm