8 अमरीकी सैनिक मारे गए सीरिया में
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50629-8_अमरीकी_सैनिक_मारे_गए_सीरिया_में
सीरिया में आठ अमरीकी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१७ ०४:५७ Asia/Kolkata
  • 8 अमरीकी सैनिक मारे गए सीरिया में

सीरिया में आठ अमरीकी सैनिकों के मारे जाने की सूचना है।

सीरिया के संचार माध्यमों के अनुसार इस देश के पूर्वोत्तरी प्रांत हसका में आठ अमरीकी सैनिक मारे गए हैं।  सीरिया की मीडिया के अनुसार यह आठ अमरीकी सैनिक शनिवार की रात उस समय मारे गए जब दो अमरीकी हैलिकाप्टर आपस में टकरा गए।  यह अमरीकी हैलिकाप्टर "तेलबीदर" नामक सैन्य छावनी से उड़ान भर रहे थे।  उड़ान भरते ही इनमें टक्कर हो गई जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम आठ अमरीकी सैनिक मारे गए।

उल्लेखनीय है कि तेलबीदर, सीरिया के कुर्दों की प्रशिक्षण छावनी है जो पीकेके की सैन्य शाखा से संबन्धित है जिसे अमरीका का समर्थन प्राप्त है।

उत्तरी सीरिया में अमरीका की उपस्थिति, दमिश्क़ सरकार की सहमति के बिना है।  सीरिया की सरकार की ओर से कई बार घोषणा की जा चुकी है कि देश के भीतर विदेशी सैनिकों की उपस्थिति, ग़ैर क़ानूनी है।