इस्राईल ने बेचे संयुक्त अरब इमारात को हथियार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50631-इस्राईल_ने_बेचे_संयुक्त_अरब_इमारात_को_हथियार
इस्राईल, लंबे समय से संयुक्त अरब इमारात को हथियार बेचता आ रहा है। इस बात का रह्सयोद्घाटन इस्राईली समाचारपत्र "मआरियो" ने किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१७ ०५:४४ Asia/Kolkata
  • इस्राईल ने बेचे संयुक्त अरब इमारात को हथियार

इस्राईल, लंबे समय से संयुक्त अरब इमारात को हथियार बेचता आ रहा है। इस बात का रह्सयोद्घाटन इस्राईली समाचारपत्र "मआरियो" ने किया है।

मआरियो समाचारपत्र के अनुसार इस्राईल के सैन्य अधिकारी लंबे समय से संयुक्त अरब इमारात की यात्राएं कर रहे हैं जिसके दौरान दोनो पक्षों के बीच हथियारों के समझौते होते रहे हैं।  यह समाचारपत्र लिखता है कि हालांकि इस्राईल और संयुक्त अरब इमारात के बीच हथियारों की ख़रीदारी की बात के सार्वजनिक होने का लाभ स्वयं इस्राईल को ही पहुंचेगा। ज्ञात रहे कि कुछ पहले इस्राईल के युद्धमंत्री "मूशे यालून" ने कहा था कि संयुक्त अरब इमारात और सऊदी अरब हमारे अच्छे दोस्त हैं।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त अरब इमारात और सऊदी अरब, अवैध ज़ायोनी शासन के साथ एेसी स्थिति में अपने संबन्ध सामान्य कर रहे हैं कि जब इस्राईल वर्षों से फ़िलिस्तीनियों का दमन कर रहा है।  इसके अतिरिक्त उसने बहुत से इस्लामी क्षेत्रों पर अवैध ढंग से नियंत्रण बना रखा है।