अरब गठबंधन का ईरान के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50683-अरब_गठबंधन_का_ईरान_के_ख़िलाफ़_दुष्प्रचार
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब देशों के गठबंधन ने आरोप लगाया है कि ईरान, यमन संकट का ज़िम्मेदार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१७ १६:१९ Asia/Kolkata
  • अरब गठबंधन का ईरान के ख़िलाफ़ दुष्प्रचार

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब देशों के गठबंधन ने आरोप लगाया है कि ईरान, यमन संकट का ज़िम्मेदार है।

अलआलम टीवी चैनल ने समाचार एजेंसी अन्नशरा के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन संकट के लिए ईरान को ज़िम्मेदार ठहराया है। अरब गठबंधन का आरोप है कि अगर ईरान, यमन संकट में हस्ताक्षेप न करता तो सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन पर हमला न करता।

सऊदी गठबंधन यह दावा ऐसी स्थिति में कर रहा है कि जब उसने यमन जैसे निर्धन देश पर पाश्विक हमले करके हज़ारों लोगों की हत्या कर दी है और लाखों लोगों को घायल व बेघर कर दिया है जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं।

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की हमेशा कड़े शब्दों में निंदा की है और अभी हाल ही में 700 यमनी बच्चों की हत्या करने उनको अपाहिज करने और स्कूलों तथा अस्पतालों पर हमले करने के आरोप में 2016 की राष्ट्र संघ की काली सूची में शामिल कर दिया है।

इसी बीच राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियं गुटेरेस ने सऊदी अरब और उसके घटकों के नाम राष्ट्र संघ की काली सूची में दर्ज करने के संबंध में कहा है कि हमारे जांच दल ने यमन में सऊदी अरब और उसके गठबंधन द्वारा लगभग 700 बच्चों की हत्या करने और उनको विकलांग करने का दोषी पाया है। उन्होंने कहा कि इसी तरह सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने वर्ष 2016 में 38 बार स्कूलों और अस्पतालों को अपने हमले का निशाना बनाया है।

ज्ञात रहे सऊदी अरब यमन पर 26 मार्च 2015 से बमबारी कर रहा है। (RZ)