इराक़ियों को मिला घर लौटने का समय
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50689-इराक़ियों_को_मिला_घर_लौटने_का_समय
सलाहुद्दीन की प्रांतीय परिषद ने कहा है कि आतंकवाद से युद्ध के कारण जो लो अपना घर बार छोड़कर चले गये थे वह 15 नवंबर तक अपने घरों को लौट सकते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०१७ १६:५६ Asia/Kolkata
  • इराक़ियों को मिला घर लौटने का समय

सलाहुद्दीन की प्रांतीय परिषद ने कहा है कि आतंकवाद से युद्ध के कारण जो लो अपना घर बार छोड़कर चले गये थे वह 15 नवंबर तक अपने घरों को लौट सकते हैं।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार सलाहुद्दीन की प्रांतीय परिषद ने एक बयान जारी करके सुरक्षा बलों से मांग की है कि वह इराक़ी विस्थापितों की अपने घरों की ओर वापसी के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।

इराक़ से एक अन्य समाचार यह है कि दजला अभियान के कमान्डर ने बताया है कि आतंकवादी गुटों पर दबाव डालने और दियाला प्रांत के विभिन्न क्षेत्रों में शांति और स्थिरता की स्थापना के उद्देश्य से सेना के जवानों ने हिमरीन और सद्दे हिमरीन के पर्वतीय क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों पर कार्यवाही की है।

इराक़ी सेना ने इस कार्यवाही के दौरान क्षेत्रों में जांच पड़ताल की जिसके दौरान सद्दे हिमरीन और वादिए जहरीज़ क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में हथियार, बारूदी सुरंगें और तीन कार बमों को बरामद किया है।

इराक़ के गृहमंत्रालय ने भी शनिवार को अपने एक बयान में अंबार प्रांत में दाइश के ठिकानों पर सेना की कार्यवाही में 46 आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना दी थी। (AK)