इराक़ के दियाला प्रांत में दाइश के अनेक सरग़ना ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50699-इराक़_के_दियाला_प्रांत_में_दाइश_के_अनेक_सरग़ना_ढेर
इराक़ की वायु सेना के हमले में दियाला प्रांत में दाइश के अनेक सरग़ना मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०१७ ०६:०१ Asia/Kolkata
  • इराक़ के दियाला प्रांत में दाइश के अनेक सरग़ना ढेर

इराक़ की वायु सेना के हमले में दियाला प्रांत में दाइश के अनेक सरग़ना मारे गए हैं।

इराक़ी सेना के एक कमांडर ब्रिगेडियर मज़हर अलअज़ावी ने सूमरिया न्यूज़ को बताया कि वायू सेना के युद्धक विमानों ने दियाला प्रांत के केंद्र बाक़बूा से 40 किलो मीटर पूर्वोत्तर में हौज़ अज़्ज़ूर क्षेत्र में दाइश के ठिकानों पर बमबारी की जिसमें इस आतंकी गुट के चार सरग़ना मारे गए जबकि कई अन्य आतंकी हताहत और घायल हो गए।

 

पिछले महीने भी इस प्रांत के कई क्षेत्रों पर इराक़ी वायु सेना के हमलों में अनेक दाइशी सरग़ना मारे गए थे। इराक़ी गृहमंत्रलाय ने भी बताया है कि देश के पश्चिमी प्रांत अलअम्बार में आतंकियों के ठिकानों पर तीन हमले किए गए जिनमें लगभग तीन दर्जन आतंकवादी मारे गए। (HN)