इराक़ की सीमा पर संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी
Oct १०, २०१७ १२:२८ Asia/Kolkata
इराक़ की सीमा पर तुर्की और इराक़ का संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी है।
इराक़ के सीमावर्ती क्षेत्र हारबर पास, पर इराक़ और तुर्की के सैनिक संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास जो 18 सितंबर को आरंभ हुआ था, लगातार जारी है।
विशेष बात यह है कि इराक़ और तुर्की का कहना है कि वे यह संयुक्त अभ्यास, इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में होने वाले जनमत संग्रह के विरोध में कर रहे हैं। कुर्दिस्तान के जनमत संग्रह का तुर्की भी खुलकर विरोध करता आया है। अमरीका सहित विश्व के सभी देशों ने इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कराए गए जनमत संग्रह का विरोध किया है जबकि अवैध ज़ायोनी शासन आरंभ से ही इस जनमत संग्रह का समर्थक रहा है।
टैग्स