आतंकवादियों का अब भी समर्थन कर रहा है अमरीकाः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50799-आतंकवादियों_का_अब_भी_समर्थन_कर_रहा_है_अमरीकाः_रूस
रूस का कहना है कि इराक़ में आतंकवादियों के ठिकानों पर अमरीकी गठबंधन के हमले कम होते जा रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १०, २०१७ १२:४९ Asia/Kolkata
  • आतंकवादियों का अब भी समर्थन कर रहा है अमरीकाः रूस

रूस का कहना है कि इराक़ में आतंकवादियों के ठिकानों पर अमरीकी गठबंधन के हमले कम होते जा रहे हैं।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एलान किया है कि इराक़ के भीतर आतंकवादियों के ठिकानों पर अमरीका के तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन हमलों में तेज़ी से कमी आई है।स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार रूस के रक्षामंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया है कि अमरीका के तथाकथित आतंकवाद विरोधी गठबंधन ने इराक़ में आतंकी ठिकानों पर हमले बहुत कम कर दिये हैं।

जनरल ईगो कूनाशकोफ ने बताया है कि इराक़ में सक्रिय आतंकवादियों की ओर से सीरिया में सक्रिय आतंकवादियों के लिए हथियारों का भेजा जाना, चिंता का विषय है।  उन्होंने कहा कि सीरिया की सेना की ओर से इस देश के दैरुज़्ज़ूर क्षेत्र में सैन्य अभियान आरंभ करने के साथ ही इराक़ में आतंकवादियों के ठिकानों पर अमरीकी गठबंधन के हमलों में उल्लेखनीय कमी, कई प्रकार के प्रश्न पैदा करती है।  रूसी रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता का कहना यह है कि इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि इराक़ से सीरिया के लिए आतंकवादियों को भेजी जानी वाली सहायता के मार्ग में कोई बाधा न आए।