अरब देश, इस्राईल के साथ मित्रता के चक्कर मेंः फ़िलिस्तीनी संगठन
फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आन्दोलन का कहना है कि कुछ अरब देश, इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
फ़िलिस्तीन के सूचना केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार जेहादे इस्लामी आन्दोलन ने एलान किया है कि इस बात के पुष्ट प्रमाण पाए जाते हैं कि कुछ अरब देश, अवैध ज़ायोनी शासन के साथ अपने संबन्धों को सामान्य करने के प्रयास में लगे हुए हैं।
जेहादे इस्लामी के अनुसार वे देश और लोग जो भी अवैध ज़ायोनी शासन के साथ अपने संबन्ध सामान्य करने के प्रयास कर रहे हैं उन्हें चिन्हित करके इस बात को सार्वजनिक किया जाए। फ़िलिस्तीन के जेहादे इस्लामी आन्दोलन का कहना है कि अरब या इस्लामी देशों में, इस्राईल के साथ संबन्ध सामान्य करने वालों के साथ मुक़ाबला करने वाली समितियां, इस बारे में अधिक गंभीरता के साथ अपनी गतिविधियां अंजाम दें।
उल्लेखनीय है कि मोरक्को में इस्राईल के एक प्रतिनिधिमण्डल के प्रवेश का स्थानीय लोगों और वहां के संगठनों ने खुलकर विरोध किया। मोरक्को के सांसदों ने भी इस्राईल के प्रतिनिधिमण्डल के अपने देश में प्रवेश का खुलकर विरोध किया।