कुर्दिस्तान पर हमले का कोई इरादा नहीं हैः बग़दाद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i50893-कुर्दिस्तान_पर_हमले_का_कोई_इरादा_नहीं_हैः_बग़दाद
इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने सेना द्वारा कुर्दिस्तान के इलाक़े पर हमले की तैयारी के अरबील के दावे को ख़ारिज कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १२, २०१७ ०८:१८ Asia/Kolkata
  • कुर्दिस्तान पर हमले का कोई इरादा नहीं हैः बग़दाद

इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने सेना द्वारा कुर्दिस्तान के इलाक़े पर हमले की तैयारी के अरबील के दावे को ख़ारिज कर दिया है।

सअद अलहदीसी ने इराक़ी कुर्दिस्तान की सुरक्षा परिषद के इस दावे को ख़ारिज कर दिया है कि इराक़ की सेना कुर्दिस्तान पर हमला करना चाहती है। कुर्दिस्तान की पीशमर्गा मिलिशया की कमान ने भी कहा है कि मीडिया की ये रिपोर्टें पूरी तरह से निराधार हैं कि इराक़ी सेना करकूक प्रांत में सैन्य कार्यवाही के लिए तैयार हो रही है। ज्ञात रहे कि इराक़ी कुर्दिस्तान की सुरक्षा परिषद ने बुधवार को ट्वीटर पर अपने सरकारी पेज पर दावा किया था कि उसके पास एेसी सूचनाएं हैं कि इराक़ी बल, स्वयं सेवी सेना और फ़ेडरल पुलिस कुर्दिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार है।

 

इराक़ के प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता सअद अलहदीसी ने कहा कि इराक़ी सेना सिर्फ़ आतंकी गुट दाइश से लड़ रही है और उसका कुर्दिस्तान पर हमले का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि इराक़ की सरकार, प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी द्वारा पेश की गई शर्तों के मुताबिक़ कुर्दिस्तान की स्थानीय सरकार से वार्ता के लिए तैयार है। अलएबादी की मुख्य शर्तों में से एक जनमत संग्रह के परिणामों को निरस्त करना है। (HN)